गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कौशांबी बस डिपो पर सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए कांवडियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक डिपो से 10 से अधिक बसे एक ही दिन में रवाना हुई। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। डिपो परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कौशांबी डिपो अंशु भटनागर ने बताया कि डिपो पर सोमवार सुबह से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। शाम तक 10 से अधिक बसों को रवाना किया है। प्रत्येक बस में करीब 50 यात्री सवार किए गए। यात्रियों कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए करीब 20 सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्य कर्मचारी 24 घंटे नि...