नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में संचालित 5300 बसों के बेड़े को साल के अंत तक बढ़ाकर सात हजार से ज्यादा कर दिया जाएगा। ऐसे में बसों की पार्किंग की समस्या बढ़ सकती है। इसको लेकर डीटीसी के एमडी ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने जोन के डिपो में बसों की पार्किंग के लिए सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीटीसी मुख्यालय में बीते दिनों प्रबंध निदेशक ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें न केवल संसाधनों और रूटों को लेकर चर्चा हुई, बल्कि आने वाले दिनों में बसों की उपलब्धता के अनुसार संसाधनों को बढ़ाए जाने पर भी मंथन हुआ। दरअसल, इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो में जगह की आवश्यकता सीएनजी बसों की अपेक्षा ज्यादा होती है। ...