आगरा, जनवरी 23 -- मलपुरा थाना क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित गामरी गांव के पास गुरुवार रात बस-डम्पर की आमने-सामने की टक्कर मे घायल डम्पर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। गामरी गांव के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए थे। बस चालक के पैर में गंभीर चोटें आईं। इधर डम्पर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे चालक अंदर फंस गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में एसएन अस्पताल भेजा गया। डम्पर चालक की पहचान खेरागढ़ के निमेना मिर्जपुर निवासी 36 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह के रूप में हुई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि दीवान सिंह के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.