गढ़वा, दिसम्बर 19 -- रंका, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर लरकोरिया जंगल में झुमेलवा मोड़ के पास यात्री बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घटना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बस का चालक और कंडक्टर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों से भरी बस डाल्टनगंज से अंबिकापुर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस जब झुमेलवा मोड़ के पास पहुंची तो अंबिकापुर की ओर से सीमेंट लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उक्त घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.