बस-ट्रक की टक्कर में 3 सवारी जख्मी
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- रहुई, निज संवाददाता। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के एनएच 20 पर शुक्रवार की शाम यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बस पर सवार तीन यात्री जख्मी हो गये। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गयी। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर वेना व रहुई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। ओपी प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि शेरपुर गांव के रंजीत सिंह, पटना जिला की कृतिया देवी और सरोज देवी जख्मी हो गयी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.