लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- डीडीयू में पेड़ों की कटाई पर अभाविप ने किया प्रदर्शन नादरगंज बस डिपो परिसर को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। परिवहन विभाग ने परिसर में लगे 64 हरे पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है। 50 वर्ष अधिक पुराने इन पेड़ों को काटने के एवज में विभाग ने एक पेड़ के बदले में 10 कुल 640 पेड़ लगाने या फिर 34 लाख रुपये देने की शर्त रखी है।पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर्यावरण बचाने के खातिर पौधारोपण किया जा रहा है। लेकिन बस टर्मिनल विकसित करने के लिए हरे पेड़ काटने की अनुमति मांगी जा रही है। अमौसी स्थिति नादरगंज में रोडवेज का वर्कशाप है। छह एकड़ में फैले वर्कशाप को 160 करोड़ की लागत विकसित किया जाना है। वन निगम की प्रभागीय विक्रय प्रबंधक ऊषा देवी की ओर से पेड़ों को काटने के लिए नौ मई ...