बस छोटी सी गलती हो गई; सोनम रघुवंशी को दोबारा जेल भेजने के लिए SC में क्या दलीलें
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को दोबारा जेल भेजने के लिए मेघालय सरकार की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सोनम को इस आधार पर जमानत दे दी गई कि गिरफ्तारी के समय उसे इसका आधार नहीं बताया गया था, लेकिन ऐसा नहीं है। मेघालय सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि प्रक्रिया का पालन किया गया था, लेकिन टाइपिंग वाली एक गलती हो गई थी। जस्टिस मनोज मिश्रा और श्री चंद्रशेखर की बेंच ने गिरफ्तारी का लिखित आधार नहीं दिए जाने के आरोप का जिक्र किया तो मेहता ने कहा, 'यह दिया गया था। केवल आपत्ति यह थी कि सेक्शन 103 की बजाय सेक्शन 403 लिख दिया गया था।' अदालत ने कहा, 'इस पर विस्तार से विचार किया जाएगा। हम यह भी देखेंगे कि क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.