फरीदाबाद, फरवरी 6 -- नूंह। नगीना थाना क्षेत्र में बालिका शिक्षा वाहिनी बस के चालक तौफीक से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश और कहासुनी के कारण हुई, छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह के मुताबिक नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र में 4 फरवरी को हरियाणा रोडवेज की बालिका शिक्षा वाहिनी बस के चालक तौफीक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरहान, रोहन और हासिर को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी कुलताजपुर और पिथोरपुरी गांव के रहने वाले हैं। उप-पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घटना बस चालक और आरोपियों के बीच पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.