चंदौली, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। स्थानीय कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भदसा बाइपास फोरलेन के पास रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार को गाजीपुर रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। इस बीच कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भदसा बाइपास फोरलेन पर एक युवक ईंट लेकर बस के सामने खड़ा हो गया। बस चालक के बाहर आने पर युवक ने पिटाई शुरू किया। इस दौरान यात्रियों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। बस में सवार यात्रियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शांत होने के बाद रोडवेज बस घोसी कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.