मुरादाबाद, मार्च 12 -- रामनगर-मुरादाबाद बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने सीएनजी टैम्पू चालकों पर मारपीट और दबंगई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के चालकों का कहना है कि वे बसों पर चालक व परिचालक के रूप में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उत्तराखंड नंबर के कुछ सीएनजी टैम्पू चालक बसों के आगे-पीछे दौड़ते हुए बदतमीजी और दबंगई करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट तक कर देते हैं। गुरुवार सुबह तिकोनिया पर सीएनजी टेंपो चालक शाकिब ने ठाकुरद्वारा निवासी विनोद कुमार को गालियां देते हुए बस चलाने से रोकने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोप है कि उसने विनोद कुमार के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यूनियन क...