बस चालक से मारपीट, थाने में हुआ समझौता
गौरीगंज, मई 13 -- अमेठी। मंगलवार की शाम अमेठी से सुल्तानपुर जा रही रोडवेज डिपो की एक बस की कमानी थौरा के पास टूट गई थी। इसके बाद डिपो की ओर से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। खराब बस को चालक रमेश उपाध्याय वर्कशॉप ले जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक कार सवार ने बस रुकवाकर चालक को अपनी कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। चालक को एक गेस्ट हाउस ले जाकर भी पिटाई किए जाने तथा पिस्तौल की बट से हमला करने का आरोप लगा था। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज के अन्य चालक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। चालक ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.