मऊ, मार्च 9 -- दोहरीघाट, संवाददाता। रांची से गोरखपुर जा रही निजी ट्रेवल बस में युवती के सीट पर जाकर युवती को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित युवती ने दोहरीघाट थाने में आरोपी चालक के विरुद्ध दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक को पकड़ने में जुट गई है। पीड़िता गोरखपुर जनपद के हुमायूपुर नियर तरंग क्रासिंग निवासी की रहने वाली है, वह स्लीपर बस से रांची से गोरखपुर जा रही थी। घटना वारणसी में रात तीन बजे की है। पीड़िता के मुताबिक वह निजी ट्रैवल्स कंपनी की स्लीपर बस से अकेले गोरखपुर जा रही थी। जब बस वाराणसी पहुंची तो अन्य स्टॉफ वॉशरूम करने के लिए नीचे उतर गए। इस दौरान रात तीन बजे के करीब वह अपनी सीट पर थी। तभी बस का चालक अरविंद सिंह निवासी डेहरा थाना दिनारा जनपद रोहतास बिहार उनकी सीट पर जाकर जबरदस्ती उनके साथ बदतमीजी करते हुए छेड़खानी करने लगा।।उस...