बिजनौर, मार्च 11 -- चांदपुर। नगर के बाईपास पर स्थित एलआईसी ऑफिस के समीप गुरुवार देर शाम को बस चालक ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षी अर्जुन कुमार बाल-बाल बच गए, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चांदपुर सीओ देश दीपक सिंह के हमराह आरक्षी अर्जुन कुमार ड्यूटी से अपनी बाइक से गोकुलनगर में अपने कमरे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक बस के आगे बंपर में फंस गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बस के आगे फंसी बाइक को निकालकर अलग किया। वहीं बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.