बस चालक ने खेतों में दौड़ाई बस, पलटने से बची
बरेली, जून 28 -- रुहेलखंड डिपो के बस चालक ने शुक्रवार की रात सोरों मार्ग पर 25 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। नशे में धुत चालक ने किसी के कहने पर हाइवे को छोड़कर शॉर्टकट अपनाने के लिए खेतों में बस दौड़ाई। जंगल के रास्ते अंधेरे से बस निकाली। एक जगह बस खाई में पलटने से बाल-बाल बची। यात्रियों की चीख निकल गई। जब बस उतरे तो देखा पिलर वाले गड्ढे में बस गिरने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो चालक-परिचालक अभद्रता पर उतारु हो गये। करीब एक घंटा तक राम-राम जपकर सफर पूरा हुआ। बस में कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लिखा था। बरेली की यात्री सुचित्रा चौहान, विकास, राम सेवक आदि यात्रियों का कहना है, वे मथुरा से बरेली को बस यूपी 78 एलटी 6086 पर सवार हुये। बस में 25 सवारियां थीं। रात करीब 11:30 बजे चालक ने सोरो-कासगंज के बीच आकर हाइवे का रास्ता छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.