प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। कंधई के जफरापुर फेनहा निवासी मो. कुद्दूस गौरीशंकर पांडेय इंटर कॉलेज कंधई मधुपुर में बस चालक है। मंगलवार को वह कॉलेज से बच्चों को घर पहुंचाने जा रहा था तो कुछ लोगों ने बस रोककर उसे मारापीटा। बस में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने मामले में कंधई के ही पंडरीजबर निवासी मो. सारिफ को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...