सहारनपुर, मार्च 22 -- बडगांव। अंबेहटाचांद में सवारी बैठाने को लेकर बस चालक और टेम्पो चालक में मारपीट के मामले पुलिस ने शनिवार को बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव चंदपुर निवासी बरमपाल 30 अक्टूबर 2025 को पत्नी मेनका व दो सवारियों को टेम्पो में बैठा कर सहारनपुर से लौट रहा था। आरोप है कि अंबेहटाचांद बस स्टैंड पर बस चालक सतेंद्र सिंह निवासी टपरी ने उससे गाली गलौज की। जातिसूचक शब्द का उपयोग कर मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससीएसटीएक्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बस चालक के खिलाफ एससीएसटीएक्ट का मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.