बस चालक की हुई मौत में रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। जिला बस्ती के थाना हरैया के ग्राम महाखरपुर निवासी अमित कुमार पुत्र स्व. राम सजीवन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसके पिता राम सजीवन जनपद बस्ती स्थित सिंह ट्रैवल्स में बस संख्या यूपी 58 टी 9811 के चालक थे। बीती 27 मई की रात वह बस लेकर गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। 28 मई की सुबह 4.15 बजे थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ट्रक आरजे 52 जीबी 3779 द्वारा ओवरटेक के कारण बस की पीछे से ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए व पिता की मौके पर मौत हो गई। घटना में घायल यात्री रामनरेश पुत्र खुनखुन निवासी गोंडा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत की सूचना उसे सैफई मेडिकल कॉलेज से मिली। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.