जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर हाइडिल के पास होली के दिन एक बस चालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। मूलरूप से रैभानीपुर निवासी 55 वर्षीय ललई यादव रोडवेज की बस चलाते थे। वह मियांपुर में किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। होली दिन सुबह के समय चाय पीने के लिए निकले थे। हाइडिल गेट के पास पहुंचे थे तभी एक सवार में सवार तीन-चार लोग पहुंचे और ललई की स्कूटी में टक्कर मार दिए। टक्कर लगने के बाद तीन लोग कार से उतरे और ललई को पीटने लगे। आरोप है कि इतना मारे कि सिर में गंभीर चोट आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों में एक जिसका नाम शाश्वत सिंह बताया गया उसने ललई को पटककर सीने पर चढ़कर तेजी से दबाया। साथ ही पैर लगाकर गर्दन दबा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.