प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्कूल बस से कुचलकर हुई छात्र पवन पटेल के मौत मामले में गुरुवार को भी थाने में हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव लेकर परिजन और रिश्तेदार सीधे पूरामुफ्ती थाने पहुंच गए और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने चालक की अतिशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर नाराज लोगों को शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कौशांबी के संदीपनघाट थानाक्षेत्र में गौसपुर निवासी गया प्रसाद पटेल के 19 वर्षीय बेटे पवन पटेल को स्कूल बस ने पूरामुफ्ती थाने से कुछ दूर कुचल दिया था। हादसा उस वक्त हुआ जब स्नातक का छात्र पवन कम्प्यूटर की पढ़ाई के लिए साइकिल से कोचिंग जा रहा था। हादसे से नाराज उसके परिजनों ने बुधवार को भी थाने में जमकर हंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.