नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीटीसी बस चालकों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस वजह से गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सर्वाधिक 82,44,903 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले पिछले वर्ष 8 अगस्त को मेट्रो में 81,87,674 यात्रियों ने सफर किया था, जो एक दिन में मेट्रो में सर्वाधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड था। गुरुवार को यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। यलो लाइन, ब्लू लाइन के बाद पिंक लाइन पर सबसे अधिक भीड़ रही। डीएमआरसी का कहना है कि डीटीसी बस चालकों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की यह संख्या बढ़ी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के लिए 17 सितंबर कैसे बन गया खास, DTC हड़ताल के बीच टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड डीएमआरसी ने इसके लिए पहले से तैयारी भी की थी। मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने के...