बस खराब होने से 12 घंटे तड़पे यात्री
उन्नाव, अगस्त 27 -- गंजमुरादाबाद। आजमगढ़ से दिल्ली जाते समय सवारी बस बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास खराब हो गई। जिसे सही कर गंतव्य को जाने में करीब 12 घंटे का समय लग गया। इस दौरान सवारियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। एक निजी कंपनी की स्लीपर बस करीब 42 सवारियां लेकर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। गुरुवार रात करीब 2 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति टोल प्लाजा के निकट तकनीकी खराबी के चलते बस खड़ी हो गई। जिसे चालक ने मिस्त्री आदि बुलवा कर सही कराने में करीब 12 घंटे का समय व्यतीत हो गया। बस बनने के बाद गंतव्य को रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.