बस खराब होने से कादरीगेट पर लगा भीषण जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट चौराहे पर गुरुवार को रोडवेज की बस खराब हो गयी। इससे यहां पर भीषण जाम लग गया। सड़क से फुटपाथ एक फिट नीचा होने की वजह से भी यह समस्या गहराई। हरदोई, बरेली, शाहजहांपुर समेत विभिन्न शहरों को आने जाने वाले वाहनों के पहिये थम गये। काफी देर बाद जाम से राहत मिल सकी। रोडवेज की एक बस यात्री लेकर रोडवेज बस स्टेड पर आ रही थी। यह बस दिल्ली को जा रही थी। कादरीगेट चौराहे पर अचानक बस बंद हो गयी। चालक के प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी और बीच सड़क पर ही खड़ी हो गयी। बस खराब होने से कादरीगेट से मसेनी के अलावा साहबगंज जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। पुलिस कर्मियों की ओर से जाम को नियंत्रित करने के लिए तत्परता नहीं दिखाई गई। हालांकि बाद में खुद ही यातायात व्यवस्थित हो गया। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.