मुरादाबाद, फरवरी 28 -- तिकोनिया बस स्टैंड पर शनिवार सुबह बस खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक निजी बस परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 17 निवासी मो. फारूख पुत्र युनुस काशीपुर-मुरादाबाद रोड पर चलने वाली एक निजी बस में परिचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 9:10 बजे उनकी बस मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा पहुंची। बस खड़ी करने के स्थान पर पहले से एक टेंपो खड़ा था, फारूख का कहना है कि जब उन्होंने टेंपो चालक से वाहन थोड़ा आगे-पीछे करने को कहा, तो वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया, जिन्होंने मिलकर उनके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.