गौरीगंज, अप्रैल 1 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें बस को बचाने के चक्कर में ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई। घटना में ई-रिक्शा सवार चार यात्री और बाइक सवार दो लोगों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ जा रही सुलतानपुर डिपो की रोडवेज बस कस्बा मुसाफिरखाना से पूरे पटई के पास हाइवे पर चढ़ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय बस हाइवे पर चढ़ी उसी समय सुलतानपुर से लखनऊ की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक आ गई। बस से संभावित टक्कर को टालने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को अचानक सड़क के बाईं ओर मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.