पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सुभाष चौक मोड़ में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब रांची से राजमहल जा रही रग्बी बस ऊंचाई पर लगे बिजली के कवर तार के संपर्क में आ गई। इस घटना में बिजली के तार टूट गए और थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति संभल गई। लोगों ने तुरंत शोर मचाकर बस चालक को सचेत किया। जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में मिस्त्री ने बिजली तार को ठीक कर बिजली बहाल की गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.