बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे
गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। गुरुग्राम बस स्टैंड से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के ब्रेक फेल होने से करीब 45 यात्री बाल-बाल बच गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस की रफ्तार को कम करके पेड़ में टक्कर मार दी। इसमें किसी भी सवारी को चोट नहीं लगी। सवारियों ने तालियां बजाकर चालक का आभार व्यक्त किया। शनिवार सुबह छह बजे गुरुग्राम बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए बस संख्या एचआर55जीवी2138 रवाना हुई थी। बस में करीब 45 यात्री बैठे थे। पानीपत टोल प्लाजा से थोड़ी पहले चालक ने पाया कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए हैं। यह बस उस समय 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही थी। चालक पवन ने इसकी सूचना तुरंत साथ बैठे परिचालक को दी। परिचालक से आग्रह किया कि वे सवारियों को स्थिति से अवगत करवाए। बस की सीट को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.