उन्नाव, मई 3 -- नवई, संवाददाता। कानपुर लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम बस के बाइक में टक्कर मारने से वृद्ध जख्मी हो गए। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भटपुरा गांव के रहने वाले 64 वर्षीय राम गुलाम पुत्र सुखाराम रविवार शाम को बाइक से रूपऊ गड़ार गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में नवाबगंज कस्बे स्थित बाईपास नहर के पास हाइवे पार करने के दौरान कानपुर की ओर आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.