उन्नाव, अप्रैल 29 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार शाम आगे जा रही परिवहन विभाग की बस को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार पीछे से टकरा कर घायल हो गया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के रहने वाले कौशल पुत्र राम औतार किसी काम से मियागंज चौराहा गया था। यहां से वह शाम को घर लौट रहा था। अभी वह चौराहे से थोड़ी दूर मियागंज अस्पताल के पास पहुंचा था। तभी आगे जा रही परिवहन विभाग की बस में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में वह जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.