चम्पावत, जनवरी 6 -- टनकपुर में एक बुजुर्ग यात्री रोडवेज बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डी टूट गई। चलती बस में चढ़ते वक्त फिसलने से हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टेशन में 70 वर्षीय टिकेंद्र बहादुर पाल पुत्र मोती सिंह पाल निवासी खोलिया गांव अस्कोट, पिथौरागढ़ हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान वे टनकपुर से हल्द्वानी जा रही चलती बस में चढ़ते वक्त फिसल गए। इससे बहादुर पाल पिछले टायर की चपेट में आकर जख्मी हो गए। बस चालक प्रेम बल्लभ मुरारी ने उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार कर रहे डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि बुजुर्गके पैर की हड्डी टूटी है। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। --
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.