बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। जाको राखे साइयां, मार सके न कोई... यह कहावत बस्ती के कोतवाली थानाक्षेत्र में जिला अस्पताल चौराहे पर चरितार्थ होती नजर आई। एक बाइक सवार सड़क और फुटपाथ के बीच बने गैप में फंसकर गिरा और तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोग सहम गए, लेकिन बस के नीचे आने के बाद भी बाइक सवार सुरक्षित बच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर सड़क और फुटपाथ के बीच बने ऊंचे-नीचे गैप में फंस गया और बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। तभी बस वहां पहुंच गई। लेकिन बस के चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दी। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टोर संचालकों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर युवक को बस के नीचे से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। इस त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.