गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह बाल्टी कारखाना के पास एसएसटी नामक बस के धक्का मारने से एक महिला की मौत हो गई वहीं उसका बेटा घायल हुआ है। मृतका पहाड़ीडीह निवासी सेरून निशा पति मो इसरार है। मृतका के घायल पुत्र लाला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना करीब साढ़े आठ बजे की है । सेरून निशा सब्जी बेचने का काम करती है और पहाड़ीडीह में अपने पति व बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। घटना के बाद घटनास्थल पर बवाल मच गया। आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव में बस का शीशा टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुअनि संजय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस भीड़ के हत्थे चढ़ने से चालक को बचाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.