सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह जयंत से डिलीवरी देकर लौट रहा था। सिंगरौली के जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के मोरवा निवासी 28 वर्षीय कलश गुप्ता पुत्र रामलाल गुप्ता डिलीवरी का कार्य करता था। रविवार की रात वह डिलीवरी देने के लिए जयंत गया था। जयंत से डिलीवरी देकर वह वापस मोरवा लौट रहा था। जैसे ही वह मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, मोरवा से बैढ़न जा रही बस ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल नेहरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.