बांका, अप्रैल 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव में मंगलवार को बस के धक्के से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मृतक बालक भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी गांव के पंकज मलिक का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ आशीष (7) था। पीरपैंती थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी गांव के पंकज मलिक ने बताया कि वह अपने साला छोटू मलिक की शादी में शरीक होने पत्नी कंचन देवी, इकलौते पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ आशीष (7) तथा पुत्री रूचि कुमारी एवं प्रीति कुमारी के साथ ससुराल कुल्हरिया आए थे। मंगलवार को उनका पुत्र चॉकलेट खरीदने सड़क के दूसरी ओर दुकान में जा रहा था। इस दौरान अमरपुर की ओर से तेज गति से आ रही स्टार बस ने उसे धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक...