सोनभद्र, अप्रैल 21 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की रात बस के धक्के से एक किशोर की मौत हो गई। वह बीजपुर के चेतवा गांव से असनहर बरात में आया था। बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव से बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में सोमवार की शाम बरात गई थी। बारात में डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। वहीं बरात में आया किशोर 14 वर्षीय बच्चू पुत्र बाबूलाल निवासी नेमना बीजपुर भी सड़क की पटरी पर खड़ा होकर डांस देख रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही बस ने पटरी पर खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे किशोर के सर और पैर में गम्भीर चोट आई और वह अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.