प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सात माह के बेटे की दवा लेने के बाद देवर के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बस के धक्के से गिरने के बाद सामने से आए ऑटो से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना राजापुर रैनिया गांव निवासी दिनेश गौड़ दिल्ली में रहता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी निष्ठा गौड़ मंगलवार अपने देवर सुनील के साथ बाइक से सात माह के बेटे की दवा लेने संडवा चंद्रिका गई थी। दोपहर में घर लौटते समय बाबूगंज-किठावर मार्ग पर कटका बाजार के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उसे धक्का मार दिया। इससे बाइक पर बैठी निष्ठा गिर गई और उसका पैर सामने आए ऑटो में फंस गया। बच्चा सुरक्षित किनारे गिरा जबकि सड़क पर गिरने से निष्ठा की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.