बस के ट्रक से टकराते ही हुई तेज आवाज और लगा झटका, टूटी नींद, मचा कोहराम
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इटावा। बनारस से चलकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस 100 से 110 की स्पीड में दौड़ रही थी। बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे, तभी तेज आवाज व झटके के साथ नींद खुली तो कोई सीट के नीचे था तो कोई दूसरी सीट पर। यात्रियों में ये देखकर कोहराम मच गया। आनन फानन में यात्रियों में बस से बाहर निकलने की होड़ मचने लगी। कई यात्रियों ने बस के शीशे अपने बैग या लात मारकर तोड़े और बाहर निकले। दिल्ली जा रही बस बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे सिविल लाइन क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित आईटीआई के पास पहुंची थी। तभी पहले से खराब खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। बस के टकराने से यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। टक्कर से घायल यात्री अपनी चोट भूलकर बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। 10.12 यात्री एक दूसरे को धक्का देकर इमरजेंसी खिड़की से निकल गए तो पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.