बस के टायर से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
देवरिया, सितम्बर 9 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया से यात्रियों को लेकर बुधवार की सुबह देवरिया आ रही ट्रैवल्स बस के टायर से धुंआ निकलने से बुधवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई। टायर से तेज धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में जमा बरसात के पानी से टायर को ठंडा किया गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पलिया से एक ट्रैवल्स बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर के रास्ते देवरिया जा रही थी। तरकुलवा से आगे पहुंचने पर बस के एक टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। कंचनपुर के ग्राम प्रधान अनवर ने बस को ओवरटेक कर चट्टी मोड़ के समीप रुकवाया और चालक को इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में एनएच-43 पर बालू लदे हाइवा में लगी आग धुआं देखकर बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.