उन्नाव, फरवरी 13 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाइवे स्थित हीरा गार्डन के सामने गुरुवार देर रात पान मसाला लेने के हाइवे पार कर रहे मजदूर को बस के टक्कर मारने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन आहत होते रहे। उधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दही थाना क्षेत्र के भूटवल गांव के रहने वाले 32 वर्षीय विनोद राठौर पुत्र नहक्के ट्रक पर दस सालों से कानपुर निवासी ट्रक मालिक अख्तर अली के पास मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को ट्रक मालिक अरबिंद गौतम तथा एक दर्जन मजदूरों को लेकर जमुका गांव में स्थित एक रईस मील में ट्रक में भूसी लादने आया था। देर रात ट्रक में भूसी लादने के बाद सभी मजदूरों को ट्रक पर बैठकर अकरमपुर स्थित एक फैक्ट्री जा रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.