मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गोरौल,हिसं। पटना से सिलीगुड़ी जा रही बस के कंडक्टर और खलासी की शरारती तत्वों ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची गोरौल पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बस गोरौल पहुंची। यात्री के चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति बोलने लगे कि रामदयालु जाना है। इसपर कंडक्टर ने कहा कि पहले दूर वाले यात्री को चढ़ने दीजिये, उसके बाद आप चढ़ जाइएगा। इतना कहते ही उक्त व्यक्ति भड़क गया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कंडक्टर और खलासी की पिटाई कर दी। कंडक्टर से पैसे छीनने की भी चर्चा है। प्रभारी थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.