सोनभद्र, जून 15 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर एक निजी बस की सीट पर लावारिस हालत में करीब दो माह का मासूम मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर यात्रियों और बस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसके साथ कोई अभिभावक नहीं मिला। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को अपने संरक्षण में लेकर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोन जाने के लिए यात्रियों का इंतजार कर रही एक निजी बस में अचानक पिछले हिस्से से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। यात्रियों ने देखा कि चालक के पीछे वाली सीट पर एक झोले में करीब दो माह का मासूम लेटा हुआ था। बस में मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले एक महिला बच्चे को लेकर बस में चढ़ी थी। उसने बच्चे को सीट पर लिटाया और ...