बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत
रिषिकेष, जून 3 -- बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी बाजार में निजी बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना मंगलवार की है। बताया कि नंदिनी मिश्रा निवासी लच्छीपुर, तेलंगा पेंटा, थाना कटक सदर, जिला कटक, उड़ीसा अपने पति सारस्वत सागर विश्वास के साथ 31 मई को हरिद्वार पहुंची थी। वहां एक होटल में रुकने के बाद वह घूमने के लिए ऋषिकेश आए। दोनों ने किराए पर स्कूटी ली और बंजी जंपिंग के लिए जा रहे थे। बंजी जंपिंग स्थल पीछे छूट गया था और वह स्कूटी से शिवपुरी बाजार पहुंच गए थे। वापस बंजी जंपिंग के लिए ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे।चौकी शिवपुरी से पहले घुमावदार मार्ग के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय निजी बस का पिछला हिस्सा स्कूटी से टकरा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.