शामली, मार्च 18 -- शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए। युवक ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी अक्षय राणा पुत्र तिरसपाल ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन को साथ लेकर स्कूटी से शामली रेलपार बाईपास रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान लापरवाही से आ रहे एक बस के ड्राईवर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे हादसे में जहां भाई बहन घायल हो गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पीडित ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.