बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक घायल
रांची, मई 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-खूंटी मुख्य सड़क पर दियांकेल गांव के पास रविवार को स्कूटी और बस की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान तोरपा बांस टोली निवासी जगदीश सिंह, कंडेल तोपनो और इलियास तोपनो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर चुरगी से तोरपा लौट रहे थे। इसी दौरान दियांकेल स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.