नोएडा, मई 2 -- नोएडा,गौरव भारद्वाज । सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक से घर जा रहा कंपनीकर्मी बस की टक्कर घायल हो गया। युवक के भाई ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला इटावा के विवामऊ गांव निवासी प्रदीप पाल ने पुलिस को बताया कि भाई दिलीप पाल नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह वर्तमान में रसूलपुर नवादा गांव में किराए पर रहता है। 30 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह कंपनी से घर बाइक से लौट रहा था। सेक्टर-62 स्थित शौर्य अपार्टमेंट के पास एक बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसे दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.