गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी कॉलोनी में पुलिस चौकी के सामने सोमवार रात उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।मूलरूप से जिला शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव जमदुईया निवासी सिमोद कुमार मोदीनगर की विजयनगर कॉलोनी में अपनी पत्नी सोनी, पुत्र उर्भाष, सीनू, काजल, रीनू और आशीष के साथ रहते थे। सिमोद और उनका पुत्र उर्भाष भारत बैंड वालों के पास काम करते थे। सोमवार रात दोनों एक शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, चालक की मौत रात करीब एक बजे सिमोद और उनका पुत्र उर्भाष काम खत्म करके पैदल ही घर जा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.