हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- कनखल कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में वायुसेना के जवान की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। हादसे के बाद मृतक जवान के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में बस चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार सिंह पुत्र चौबे सिंह निवासी मारहरा, रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा योगेश जादौन अपने दोस्त अमित यादव के साथ चार अक्तूबर को गंगा स्नान करने हरिद्वार आया था। छह अक्तूबर को दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पास प्रेमिला होटल के निकट पीछे से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में योगेश जादौन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित यादव गंभीर रूप से घा...