कौशाम्बी, जून 11 -- पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहावपुर की किरन देवी ने बताया कि 10 जून की दोपहर गांव की मस्जिद के समीप पैदल सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बस ने उसके बेटे दीपक को टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय दीपक को गंभीर चोटें आई हैं। तिल्हापुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बस समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...