लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता।आईआईएम रोड पर सोमवार सुबह सब्जी मंडी से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मंगलवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।माल के गोपरामऊ निवासी सरवन (30) किसान हैं। परिवार में पत्नी रीता और दो बेटे शोभित, शुभ है। रिश्तेदार संतराम ने बताया कि सोमवार सुबह सरवन गांव के बहादुर के साथ बाइक से गल्लामंडी के पास सब्जी बेचने गए थे। वहां से वापस आते वक्त आईआईएम रोड के पास कूड़ा चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक चला रहे बहादुर कुछ दूर जा गिरे। बाइक में पीछे बैठे सरवन बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो ...