बस की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
हरदोई, जून 20 -- हरदोई। नानकगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मृतक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतुई निवासी मीना पत्नी मिन्नू ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका पुत्र 20 वर्षीय विशाल राठौर सात जून की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से गांव से हरदोई आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह नानकगंज तिराहे के पास पहुंचा, तभी हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.