सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपति व बेटे को तेज रफ्तार बस टक्कर मार कर निकल गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति व बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के समय यह लोग मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामकोट थाना क्षेत्र के देवगनपुर गांव निवासी रामकली अपने पति अवधेश और बेटे के साथ सोमवार की देर रात बाइक से मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। इस बीच जैसे ही वह कोतवाली देहात क्षेत्र में बिजवार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.